मॉम मैं इंडिया जा रही हूं इसलिए आपसे मिलना... अनाया ने भारी गले से इतना ही कहा था कि उसकी मॉम ने उसकी बात बीच में ही काटकर कहा कितनी बार तुम्हें कहूं मुझे यूं मॉम मत कहा करो तुम जानती हो ना किसी को नहीं मालूम कि मेरी बेटी भी है मैं अभी दुनियां की नज़र में स्टील अनमैरिड हूं तो तुम इतनी लापरवाह कैसे हो सकती हो। मैं तुमसे मिलने आ जाऊंगी जब फ्री रहूंगी तो लेकिन तुम गलती से भी मुझसे मिलने मत आना मैं नहीं चाहती कि पैपराजी हमें कवर कर ले दूसरी ओर से अनाया की मॉम ने काफ़ी रूखेपन से कहा
अनाया की आंखों में नमी तैर गई।



Write a comment ...